1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather conditions are changing rapidly across several states of country
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 15 मई 2026 (11:09 IST)

Weather Update : तेजी से बदल रहा मौसम, कई राज्‍यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, क‍ब आएगा मानसून?

Weather conditions are changing rapidly across several states of country
Weather Update News : देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली, उत्‍तर प्रदेश, बिहार, मध्‍य प्रदेश और राजस्थान समेत कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। हालांकि कई राज्यों में गर्मी और लू का असर भी जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी से भारत की ओर बढ़ रहा है। इसके तय समय से 5 दिन पहले ही अंडमान पहुंचने की उम्मीद है।
 
देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली, उत्‍तर प्रदेश, बिहार, मध्‍य प्रदेश और राजस्थान समेत कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। हालांकि कई राज्यों में गर्मी और लू का असर भी जारी रहेगा।

कैसा है उत्तर प्रदेश का मौसम?

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी 15 और 16 मई को मौसम खराब रह सकता है। उत्तर प्रदेश में मौसम का दोहरा असर देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि कई जिलों में भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान करेगी। एक दिन पहले आए भीषण आंधी-तूफान और बारिश के कारण 100 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

मध्य प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में तीव्र लू, गर्म रातें और धूलभरी आंधी को लेकर चेतावनी जारी की है। इससे पहले प्रदेश के कई शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि शाजापुर और नौगांव सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गए हैं। प्रदेश में शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान शाजापुर और नौगांव में 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Weather conditions are changing rapidly across several states of country
मौसम विभाग के अनुसार मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में 17 मई तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। कुछ जिलों में लू चलेगी तो कुछ हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। बिहार में भी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। पटना और गया समेत कई शहरों में तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कोयंबटूर और नीलगिरि जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

क‍ब आएगा मानसून?

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी से भारत की ओर बढ़ रहा है। इसके तय समय से 5 दिन पहले ही अंडमान पहुंचने की उम्मीद है। प्रचंड गर्मी की चेतावनी के बीच ये खबर राहत देने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मानसून आज पहुंच सकता है। यही रफ्तार रही तो मानसून 1 जून को केरल पहुंच जाएगा और फिर वहां से महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों की ओर आगे बढ़ेगा।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
यूक्रेन : रूसी हमलों में व्यापक विध्वंस, नागरिकों को निशाना बनाया जाना रोकना होगा