1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Navjot Singh Sidhu video message

इस्तीफे के बाद सिद्धू बोले- आखिरी दम तक लड़ता रहूंगा, नहीं होगा समझौता

navjot singh sidhu
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को अपना वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने समझौते की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि आखिरी दम तक लड़ता रहूंगा। 
 
सिद्धू ने ट्विटर पर वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि हक-सच की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ता रहूंगा। ये मेरी निजी लड़ाई नहीं। नैतिकता से कभी समझौता नहीं करूंगा। उन्होंने एक शेर पढ़ते हुए कहा कि उसूलों पर आंच आए तो टकराना जरूरी है।
 
उन्होंने कहा कि मेरे राजनीतिक करियर के 17 साल एक उद्देश्य के लिए रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब के मुद्दों के लिए देर तक लड़ता रहा… दागी नेताओं, अधिकारियों की एक व्यवस्था थी, अब आप उसी प्रणाली को दोबारा नहीं दोहरा सकते… मैं अपने सिद्धांतों पर कायम रहूंगा।
 
उल्लेखनीय है कि सिद्धू ने मंगलवार को अचानक अपने पद से इ्स्तीफा दे दिया था। उनके बाद पंजाब सरकार में मंत्री रजिया सुलतान समेत कई लोगों ने अपने पद छोड़ दिया।
 
पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी उन्हें मनाने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धू का इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया है। चन्नी से जल्द ही इस मामले को सुलझाने को कहा गया है।
अगला लेख
सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 17,600 के करीब पहुंचा