नागालैंड के इस मंत्री ने बताए छोटी आंख होने के फायदे, जानकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप (देखें वीडियो) nagaland minister temjen imna statement
कोहिमा। नागालैंड बीजेपी अध्यक्ष और मंत्री तेमजेन इमना द्वारा एक सभा में बताए गए 'छोटी आंखों' के फायदे का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इमना ने अपने मजाकिया अंदाज से सबका दिल जीत लिया। ट्विटर पर इस वीडियो को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इस वीडियो को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने भी अपने अकाउंट पर शेयर किया है।
नागालैंड के उच्च शिक्षा और आदिवासी समाज कल्याण मंत्री तेमजेन इमना ने कहा कि लोग कहते हैं कि नॉर्थ-ईस्ट के लोगों की आंखें छोटी होती हैं, लेकिन उनकी देखने की क्षमता बहुत अच्छी होती है। आगे उन्होंने छोटी आंख होने के फायदे बताते हुए कहा कि छोटी आंखों में गंदगी कम जाती है। इसके अलावा लंबी सभाओं के दौरन कभी-कभार वे सो भी जाते हैं, और किसी को पता भी नहीं चलता।
#NorthEastRegion की आवाज को इसके माध्यम से पहुंचाने के लिए @shubhankrmishra जी को धन्यवाद।
आभारी!
