1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Munawwar Farooqui not allowed for the show

दिल्ली पुलिस ने मुनव्वर फारुकी को नहीं दी शो की इजाजत

Munawwar Farooqui
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को शो करने की अनुमति नहीं दी है। शो दिल्ली में 28 अगस्त को प्रस्तावित था।

दरअसल पुलिस की लाइसेंसिंग इकाई को आशंका है कि शो के आयोजन से शहर के सांप्रदायिक सौहार्द पर असर पड़ सकता है। विहिप और भाजपा की तरफ से उनके इस शो का विरोध किया जा रहा था।

 
उल्लेखनीय है कि फारुकी अपने शो में हिन्दू देवी-देवताओं की हंसी उड़ाने व उनके बारे में अभद्र टिप्पणी को लेकर विवादों में रहे हैं। 2021 में फारुकी 35 दिन से न्यायिक हिरासत के तहत इंदौर की जेल में बंद थे।
अगला लेख
दिलीप घोष का विवादित बयान, TMC नेताओं को सार्वजनिक रूप से पीटा जाएगा