सम्बंधित जानकारी
- JIO की गीगा फाइबर सर्विस 5 सितंबर से, क्या होगा फायदा
- रिलायंस बनी भारत की लाभ कमाने वाली सबसे बड़ी कंपनी, रिलायंस AGM के मुख्य बिंदु
- रिलायंस MP में करेगा बड़ा निवेश, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में निवेश पर भी सीएम और मुकेश अंबानी में चर्चा
- 33.13 करोड़ उपभोक्ताओं के साथ Reliance Jio बनी देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी
- फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप रैंकिंग वाली भारतीय कंपनी बनी
मुकेश अंबानी ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के लिए बढ़ाया हाथ
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को कहा कि रिलायंस जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विकासात्मक गतिविधियों के लिए विशेष टास्क फोर्स बनाएगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जम्मू-कश्मीर की अपील के बारे में अंबानी ने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विकास और वहां के लोगों की जरूरतों के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए विशेष टास्क फोर्स बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही इसके लिए घोषणा करेंगे।
उल्लेखनीय है कि नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में कहा है कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने से निवेशकों और उद्योगपतियों की राज्य में रुचि बढ़ेगी, उद्योग-धंधे लगेंगे और लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि कई उद्योगपतियों ने जम्मू-कश्मीर में निवेश की इच्छा जाहिर भी की है।
