1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. mamata banerjee tells which election will be last fight

भाजपा के खिलाफ ममता बनर्जी ने संभाला मैदान, बताया- कौन सा चुनाव होगा उनकी आखिरी लड़ाई?

mamata banerjee
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को केंद्र की सत्ता से बेदखल करना उनकी ‘आखिरी लड़ाई’ होगी।
 
तृणमूल कांगेस प्रमुख बनर्जी (67) ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनावों में हराना है। केंद्र में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए दिल्ली की लड़ाई मेरी आखिरी होगी। मैं भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का वादा करती हूं।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा को किसी भी कीमत पर हराना है। पश्चिम बंगाल को बचाना हमारी पहली लड़ाई है। मैं वादा करती हूं कि हम 2024 में केंद्र में भाजपा को सत्ता से हटा देंगे। अगर आप हमें डराने की कोशिश करेंगे, तो हम जवाब देंगे।
 
बनर्जी ने 1984 में 400 से अधिक सीट जीतने के बावजूद 1989 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चुनाव हारने का जिक्र करते हुए कहा कि हर किसी को हार का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी दिग्गज नेता थीं, लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के लगभग 300 सांसद हैं, लेकिन बिहार जा चुका है, कुछ अन्य राज्य भी उसके हाथ से जाएंगे।
अगला लेख
क्या कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे शशि थरूर?