1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Narendra Modi expressed grief over the devastation caused by the floods in Pakistan

पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही पर PM मोदी ने जताया दुख, अब तक 1061 लोगों की हो चुकी है मौत

Narendra Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि वे पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दु:खी हैं। उन्होंने पड़ोसी देश में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल होने की उम्मीद जताई। पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या सोमवार को 1,100 के करीब पहुंच गई।
 
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार ने संकट से निपटने के लिए सहायता की अपील की है। बाढ़ से देश की लगभग 3 करोड़ 30 लाख आबादी विस्थापित हुई है।
 
मोदी ने ट्वीट किया कि 'पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दु:ख हुआ। हम पीड़ितों, घायलों और इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल होने की उम्मीद करते हैं।'
 
पाकिस्तान में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए मुख्य संगठन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सोमवार को जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार बाढ़ के चलते कम से कम 1,061 लोगों की मौत हुई है और 1,575 लोग घायल हुए हैं।(भाषा)
अगला लेख
UP: 32 दिन पत्नी से खफा पति को मिन्नतों के बाद ताड़ के पेड़ से नीचे उतार पाई पुलिस