कर्नाटक में बदलेगा मुख्यमंत्री, कौन लेगा यह फैसला, खरगे ने दिया बड़ा बयान
Mallikarjun Kharge's big Statement : कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि फिलहाल सिद्धारमैया ही मुख्यमंत्री रहेंगे, हालांकि अपने बयान में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमारे फैसले सोनिया गांधी लेती हैं। जो भी फैसला होगा वह राज्य के हित में होगा और सभी को उसका समर्थन करना होगा। खड़गे ने यह भी कहा कि मीडिया और कर्नाटक के कुछ नेताओं द्वारा उठाए गए सवालों पर ध्यान न देते हुए, उन्हें पार्टी की आंतरिक व्यवस्था पर भरोसा है। उनके मुताबिक, पार्टी की मजबूती के लिए जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह समय के साथ सामने आएगा।
सभी को उसका समर्थन करना होगा...
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि फिलहाल सिद्धारमैया ही मुख्यमंत्री रहेंगे, हालांकि अपने बयान में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमारे फैसले सोनिया गांधी लेती हैं। जो भी फैसला होगा वह राज्य के हित में होगा और सभी को उसका समर्थन करना होगा।
खड़गे ने इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया
खड़गे ने यह भी कहा कि मीडिया और कर्नाटक के कुछ नेताओं द्वारा उठाए गए सवालों पर ध्यान न देते हुए, उन्हें पार्टी की आंतरिक व्यवस्था पर भरोसा है। उनके मुताबिक, पार्टी की मजबूती के लिए जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह समय के साथ सामने आएगा। कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस में जो घमासान मचा हुआ है, वह अब खुलकर सामने आ चुका है। सिद्धारमैया और उनके उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच सत्ता का यह विवाद गहरा हो गया है। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान ने इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है।
खड़गे मुख्यमंत्री बनते हैं तो हमें बड़ी खुशी होगी
गृहमंत्री जी. परमेश्वर से पूछा गया कि क्या खरगे खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, तो इस पर उन्होंने कहा कि अगर वे मुख्यमंत्री बनते हैं तो हमें बड़ी खुशी होगी, हम सभी इसका स्वागत करेंगे क्योंकि वह एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता हैं, जिनके पास राजनीति का लंबा अनुभव है। उनका नेतृत्व पार्टी के लिए फायदेमंद होगा। गृहमंत्री जी. परमेश्वर का यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है कि 4 मई के बाद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन और कैबिनेट में फेरबदल को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हैं।
2023 में भी मुख्यमंत्री के चयन में असमंजस था। दरअसल, चार मई को देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों के नतीजों के साथ-साथ कर्नाटक की 2 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजों की भी घोषणा होने वाली है। साल 2023 में कर्नाटक विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस को मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री के चयन में भी असमंजस था।
फैसला लेने में कुछ समय लगेगा
खरगे ने परमेश्वर के बयान के बारे में कहा कि परमेश्वर कहते हैं कि अगर मैं मुख्यमंत्री बन जाऊं तो बेहतर है, लेकिन भाग्य से कहीं ज्यादा, मेरी विचारधारा के अनुसार और पार्टी के लिए अब तक की गई मेरी सेवा के अनुसार, सोनिया गांधी मेरे संबंध में निर्णय लेती हैं लेकिन अब वह सवाल ही नहीं उठता। यहां पहले से ही एक मुख्यमंत्री हैं। अगर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मुझे मिलकर बदलाव की दिशा में कोई फैसला लेना है, तो इसमें कुछ समय लगेगा।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें