सम्बंधित जानकारी
- प्रदेश में गूंजी नारी शक्ति, CM डॉ. मोहन यादव बोले- बहनों के हाथ में सत्ता आते ही तेजी से होते हैं काम
- MP : CM यादव ने कहा- राजस्थान और मध्यप्रदेश हैं भाई-भाई, 5,055 करोड़ के निवेश से 3,530 रोजगार
- विपक्ष पर भड़के CM मोहन यादव, बोले- बजट का अभिभाषण सरकार का आईना होता
- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में गरजे सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा लुटेरी सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता
- करैरा SDOP को धमकाने वाले BJP विधायक प्रीतम लोधी के विरोध में उतरा IPS एसोसिएशन, सख्त कार्रवाई की मांग
PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर सियासत तेज, CM मोहन यादव बोले- कांग्रेस अध्यक्ष माफी मांगें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की है। इसके लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खड़गे की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि इसके लिए खरगे माफी मांगें। भविष्य में खड़गे को इस तरह की टिप्पणी से बचना चाहिए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी की निंदा करता हूं। आज देश में अलग प्रकार का माहौल बना हुआ है। कांग्रेस एक के बाद एक वह सब गलतियां कर रही हैं, जिसके कारण उसे नुकसान उठाना पड़ रहा है। कांग्रेसियों को अपने अतीत और आचरण पर गौर करना चाहिए। कांग्रेस ने मीसाबंदी के दौरान विपक्ष के साथ जो व्यवहार किया, उसकी आज तक माफी नहीं मांगी।
हार देखकर बौखला रहीं डीएमके-कांग्रेस
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस ने तमाम प्रकार के अलगाववादी तत्वों को प्रोत्साहन दिया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी को आतंकवादी बताया। मैं मांग करता हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे माफी मांगें और भविष्य में इस प्रकार की टिप्पणी से बचें। चुनाव के मद्देनजर डीएमके और कांग्रेस हार देखकर बौखला रही हैं। खड़गे की टिप्पणी की मैं कटु शब्दों में निंदा करता हूं। Edited by : Sudhir Sharma
