डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एलान: ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाया, नाकेबंदी बरकरार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के अनुरोध पर ईरान के साथ सीजफायर की अवधि बढ़ा दी है। हालांकि, ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में नाकेबंदी जारी रखने का सख्त निर्देश दिया है। ट्रंप का दावा है कि ईरान जल्द ही एक बड़े समझौते के लिए मजबूर होगा।
US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, 'इस तथ्य के आधार पर कि ईरान की सरकार गंभीर रूप से बंटी हुई है—जो कि कोई हैरानी की बात नहीं है—और पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर तथा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अनुरोध पर, हमसे कहा गया है कि हम ईरान पर अपना हमला तब तक के लिए रोक दें, जब तक कि उनके नेता और प्रतिनिधि कोई एकमत प्रस्ताव लेकर नहीं आ जाते।
ट्रंप ने अमेरिकी सेना को निर्देश दिया है कि वह नाकेबंदी जारी रखे और बाकी सभी मामलों में तैयार और सक्षम रहे। उन्होंने कहा कि मैं युद्धविराम को तब तक के लिए बढ़ा रहा हूं, जब तक कि उनका प्रस्ताव जमा नहीं हो जाता और चर्चाएं पूरी नहीं हो जातीं।
उन्होंने 'ट्रुथ सोशल' पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ईरान नहीं चाहता कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य बंद हो; वे चाहते हैं कि यह खुला रहे ताकि वे रोजाना 500 मिलियन डॉलर कमा सकें। वे सिर्फ इसलिए कहते हैं कि वे इसे बंद करना चाहते हैं, क्योंकि मैंने इसे पूरी तरह से ब्लॉक कर रखा है (बंद कर रखा है!), इसलिए वे बस अपनी 'इज्ज़त बचाना' चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि 4 दिन पहले कुछ लोग मेरे पास आए और कहा, 'सर, ईरान तुरंत इस जलडमरूमध्य को खुलवाना चाहता है।' लेकिन अगर हम ऐसा करते हैं, तो ईरान के साथ कभी कोई डील नहीं हो पाएगी—जब तक कि हम उनके बाकी देश को, उनके नेताओं समेत, उड़ा न दें!
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि उन्होंने ईरान में सत्ता बदल दी है। उन्होंने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच जल्द एक बड़ी डील हो सकती है। ट्रम्प कहा कि मौजूदा हालात में ईरान के पास समझौता करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है।
क्या बोला ईरान?
ईरान ने साफ कर दिया कि नाकेबंदी जारी रही तो दुश्मनी भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नाकेबंदी जारी रहने तक हार्मुज भी नहीं खुलेगा।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें