Kerala blast: केरलम में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 13 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
केरल के त्रिशूर जिले में मंगलवार दोपहर एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा राज्य में एक बड़ी और दुखद घटना के रूप में सामने आया है।
/> मिली जानकारी के मुताबिक यह विस्फोट त्रिशूर के मुंडाथिकोड स्थित एक पटाखा फैक्टरी में हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग इसकी चपेट में आ गए।Heartiest congratulations to Mr. Rumen Radev and his party Progressive Bulgaria, for their victory in the recently concluded parliamentary elections of Bulgaria.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 21, 2026
I look forward to working together to further strengthen the friendly and multifaceted ties between India and…
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। इससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। फिलहाल विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है, जबकि प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।
पीएम मोदी ने जताया दु:ख, 2 लाख रुपए अनुग्रह राशि देने का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केरल के त्रिशूर में एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुए धमाके में लोगों की जान जाने पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
Edited by : Sudhir Sharma

