1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. mp cm mohan yadav attacks congress vande mataram budget session row bhopal

विपक्ष पर भड़के CM मोहन यादव, बोले- बजट का अभिभाषण सरकार का आईना होता

Mohan Yadav statement
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के व्यवहार को लेकर निशाना साधा है।  उन्होंने विपक्ष पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण और बजट चर्चा लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिन पर स्वस्थ बहस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़े नादान है वो कांग्रेसी। कांग्रेसी समझने में गलती करते हैं। कांग्रेस इसी कारण से अपनी विश्वसनीयता खो रही है। बजट का अभिभाषण सरकार का आईना होता है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष को सरकार की अच्छी बातों की सराहना और कमियों की तथ्यात्मक आलोचना करनी चाहिए, लेकिन मर्यादा से बाहर जाकर विरोध करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि चर्चा में भाग लेना अच्छी बात है। अगर सरकार अच्छा काम कर रही है तो उसकी प्रशंसा करें और यदि विपक्ष में हैं तो कमियां बताएं।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि मर्यादा की सीमा पार कर राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध करना उचित नहीं है। डॉ. यादव ने तंज कसते हुए कहा कि नाच न जाने आंगन टेढ़ा, जनता अब कांग्रेस की बात नहीं मान रही है। 
मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि सरकार सदन में होने वाली चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है और सभी सवालों का जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कल से सदन में सकारात्मक रूप से बहस होगी।
 

वंदे मातरम् पर भी दिया बयान

सीएम ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री की भावना के अनुरूप भारत सरकार ने सत्र की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ से करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले अनेक देशभक्तों, क्रांतिकारियों और शहीदों ने ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ स्वतंत्रता संग्राम लड़ा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने ‘वंदे मातरम्’ को काटने और बांटने का काम किया। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: मैंक्रो का मुंबई एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, बांग्लादेश में आज नई सरकार का गठन