1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Mallikarjun Khadge Maharastra congress

खड़गे महाराष्ट्र के नए प्रभारी, मोहन प्रकाश को हटाया

Mallikarjun Khadge
नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को मोहन प्रकाश की जगह महाराष्ट्र के प्रभारी महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।
 
पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की तरफ से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खड़गे को महाराष्ट्र का प्रभारी नियुक्त किया है। खड़गे की नियुक्ति तुरंत प्रभावी होगी।
 
कांग्रेस ने महाराष्ट्र के प्रभारी महासचिव पद से हटाए गए प्रकाश की राज्य में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत और योगदान की सराहना की।
 
इसके अलावा पार्टी ने सोनल पटेल, आशीष दुआ और संपत कुमार को महाराष्ट्र कांग्रेस में सचिव पद की जिम्मेदारी दी है। इन तीनों की नियुक्ति भी तुरंत प्रभाव से लागू होगी।
 
पार्टी ने महाराष्ट्र के प्रभारी सचिव पद से मुक्त किए गए श्योराज जीवन वाल्मीकि और बाला बच्चन के पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत और योगदान की प्रशंसा की है। (वार्ता) 
अगला लेख
प्रभात झा का बड़ा बयान, शिवराज के चेहरे पर लड़ेंगे चुनाव