सम्बंधित जानकारी
- दिग्गी होशंगाबाद पहुंचे, रेत खनन पर सरकार को घेरा
- भाजयुमो की चुनौती, मध्यप्रदेश में सीएम उम्मीदवार घोषित करे कांग्रेस
- विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर उन्हीं मुख्यमंत्री चेहरों के साथ उतरेगी मैदान में
- कांग्रेस-बसपा का गठबंधन बदल सकता है मप्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा का खेल
- मोदी की नजर मप्र और राजस्थान चुनावों पर, जनता को दिखाएंगे सरकार की सफलता
प्रभात झा का बड़ा बयान, शिवराज के चेहरे पर लड़ेंगे चुनाव
इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पार्टी संगठन का ही हिस्सा हैं और सूबे में लगातार चौथी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए उन्हीं के चेहरे के आधार पर अगला विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।
उन्होंने इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के नेतृत्व में बदलाव की संभावना की तमाम अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश के तहत यह बात कही।
झा ने गुरुवार रात यहां संवाददाताओं से कहा, '(भाजपा में) संगठन ही चुनाव लड़ाता है और संगठन का नाम जैसे केंद्र में नरेंद्र मोदी है, वैसे ही प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान है। वह (शिवराज) संगठन के ही हैं और उनके नाम पर ही हम अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।'
उन्होंने कहा कि शिवराज फिलहाल भाजपा के संसदीय बोर्ड के सदस्य हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से पहले वह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी की युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अलग-अलग सांगठनिक पदों पर रह चुके हैं।
झा ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को उद्योगपति और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को महलपति करार देते हुए कहा कि दोनों लोकसभा सांसद केवल अपने संसदीय क्षेत्रों की अगुवाई करते हैं और वे प्रदेशस्तरीय नेता नहीं हैं। (भाषा)