Live Updates : महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन
नई दिल्ली। कोरोनावायरस, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पीएम मोदी से मुलाकात, मुंबई की बारिश समेत इन खबरों पर शुक्रवार को रहेगी सभी की नजरें...
11:14 AM, 11th Jun
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में आज देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव हरीश रावत, प्रवक्ता पवन खेड़ा समेत कई नेता दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पेट्रोल पंपों के निकट सांकेतिक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
Delhi | Congress holds protest against fuel price hike.
— ANI (@ANI) June 11, 2021
"When UPA was in power, tax on petrol & diesel was Rs 9.20. Now it is Rs 32. We demand complete rollback of excise duty hike on petrol-diesel. Fuel should come under the purview of GST," says Congress leader KC Venugopal pic.twitter.com/LRCww1t1ON
09:57 AM, 11th Jun
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 91,702 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,92,74,823 हो गए। वहीं, 3,403 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,63,079 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 11,21,671 रह गई है।
India reports 91,702 #COVID19 cases, 1,34,580 discharges & 3,403 deaths in last 24 hrs, as per Health Ministry
— ANI (@ANI) June 11, 2021
Total cases: 2,92,74,823
Total discharges: 2,77,90,073
Death toll: 3,63,079
Active cases: 11,21,671
Total vaccination: 24,60,85,649 pic.twitter.com/0wrWOFIe29
09:02 AM, 11th Jun
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। योगी आदित्यनाथ के आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की भी संभावना है।
09:01 AM, 11th Jun
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भारत में जमकर कहर मचाया है। इस साल 1 मार्च से अब तक कोरोना संक्रमण के कारण दो लाख से अधिक मौतें हो चुकी हैं। इस दौरान औसतन करीब 2000 लोग महामारी की वजहसे मारे जा चुके हैं। भारत में अब तक कोरोना की वजह से अब तक कुल 3,63,029 लोगों की मौत हो चुकी है।
08:59 AM, 11th Jun
दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने के बाद से ही मुंबई में लगातार भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मुंबई में 15 जून तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मुंबई में हाई टाइड की भी चेतावनी दी गई है।

