गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Update : heavy rain threat in Mumbai for 5 days
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 11 जून 2021 (07:53 IST)

सावधान, मुंबई में 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी! हाई टाइड का भी खतरा

सावधान, मुंबई में 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी! हाई टाइड का भी खतरा - Weather Update : heavy rain threat in Mumbai for 5 days
मुंबई। दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने के बाद से ही मुंबई में लगातार भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मुंबई में 15 जून तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। इसके अलावा मुंबई में हाई टाइड की भी चेतावनी दी गई है।
 
इस बार मुंबई में दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से 2 दिन पहले आ गया। भारी बारिश की वजह से महानगर में जगह जगह पानी भर गया और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पिछले साल यहां मानसून ने 14 जून को दस्तक दी थी।
 
महानगर में गुरुवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच 221 मिली लीटर बारिश हुई। जून में अब तक 426 मिली लीटर बारिश हो चुकी है जबकि आमतौर पर यहां 89 MM बारिश होती है। 
 
बाढ़ का खतरा : स्काईमेट वेदर के मुताबिक 11 से 15 जून के बीच मुंबई और यहां के उपनगरों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, कल्याण, पालघर और अलीबाग में बाढ़ का खतरा है। इस दौरान सिंधुदुर्ग, रायगढ़, महाबलेश्वर और रत्नागिरी सहित कोंकण के अन्य इलाकों में भी अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।
 
हाईटाइड का भी खतरा : दावा किया जा रहा है कि इस बार मानसून के दौरान 18 दिन हाई टाइड आने की संभावना है। इस दौरान समुद्र में लहरों की ऊंचाई 10 मीटर तक जा सकती है।