सम्बंधित जानकारी
- अजित पवार ने बताया, बारामती में क्यों नहीं होगी पीएम मोदी की चुनावी रैली
- Maharashtra Election : शरद पवार गुट के उम्मीदवार ने कुंवारों की शादी कराने का किया वादा
- Maharashtra Election : कांग्रेस ने सभी बागी उम्मीदवारों को 6 साल के लिए किया बाहर
- Maharashtra Elections 2024: अजित पवार से सुलह को लेकर क्या बोलीं सुप्रिया सुले
- LIVE: महंगा पड़ेगा पराली जलाना, मोदी सरकार ने बढ़ाया जुर्माना
धारा 370 पर जम्मू कश्मीर विधानसभा में फिर बवाल, पोस्टर लहराने वाले खुर्शीद शेख को मार्शल ने सदन से निकाला
Live updates : धारा 370 को लेकर जम्मू कश्मीर विधानसभा में लगातार तीसरे दिन भी हंगामा हुआ। पक्ष और विपक्ष के विधायकों में शुक्रवार को भी जमकर नोकझोक हुई। पोस्टर लहराने वाले निर्दलिय विधायक खुर्शीद शेख को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला गया। पल पल की जानकारी...
11:45 AM, 8th Nov
प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली 7 न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने जस्टिस अजीज बाशा के फैसले को निरस्त किया। बाशा ने कहा था कि अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी अल्पसंख्यक संस्थान नहीं है। 3 जजों की नई बेंच अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक दर्जे पर बाद में फैसला करेगा।
उच्चतम न्यायालय की सात न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अल्पसंख्यक दर्जे के मामले में शुक्रवार को चार अलग-अलग फैसले सुनाए। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि उन्होंने अपने और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा के लिए बहुमत का फैसला लिखा है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा ने अलग-अलग असहमति वाले फैसले लिखे हैं।
उच्चतम न्यायालय ने कहा कि 2006 के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले की वैधता पर निर्णय लेने के लिए नई पीठ के गठन के वास्ते मामले के कागजात प्रधान न्यायाधीश के समक्ष रखे जाएं। उच्चतम न्यायालय के बहुमत के फैसले में एएमयू को अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा देने के लिए मानदंड तय किए गए।
उच्चतम न्यायालय ने 1967 के फैसले को खारिज करते हुए कहा कि चूंकि एएमयू केंद्रीय विश्वविद्यालय है इसलिए इसे अल्पसंख्यक संस्थान नहीं माना जा सकता।
10:14 AM, 8th Nov
जम्मू कश्मीर विधानसभा में आज भी धारा 370 पर हंगामा, खुर्शीद शेख ने फिर लहराए पोस्टर। नेशनल कॉन्फ्रेंस और भाजपा के विधायकों में जमकर हुई नोकझोक। मार्शल की मदद से शेख मुर्शीद को बाहर निकाला गया। गुरुवार को भी सदन में इसी तरह की स्थिति बनी थी।
धक्का मुक्की के बाद भाजपा विधायकों ने सदन में जमकर नारेबाजी की। इस पर विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा विधायकों को भी मार्शल की मदद से सदन से बाहर निकाला गया। ALSO READ: 370 पर हंगामा, विधायकों में हाथापाई, जम्मू कश्मीर में मचे दंगल की पूरी कहानी
10:12 AM, 8th Nov
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में छठ पूजा के अंतिम दिन छठ पूजा में शामिल हुए। छठ पूजा के आखिरी दिन श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।
#WATCH बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में छठ पूजा के अंतिम दिन छठ पूजा में शामिल हुए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 8, 2024
(वीडियो सोर्स: बिहार CMO) pic.twitter.com/Rf3wvnjRCU
10:10 AM, 8th Nov
जम्मू कश्मीर के सोपोर में लगातार दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ जारी। सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर। इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन जारी।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक मित्रता है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता पर आधारित है। आपके नेतृत्व में, हमें विश्वास है कि हमारे देश आपसी हितों के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करेंगे।
08:49 AM, 8th Nov
-महाराष्ट्र में आज मोदी की पहली रैली, धुले और नासिक में जनता को संबोधित करेंगे। वे महाराष्ट्र में एक हफ्ते में 9 रैलियों को संबोधित करेंगे।
-गृहमंत्री अमित शाह की राज्य में 4 चुनावी रैलियां हैं। राज्य में 20 नवंबर को एक चरण में होना है मतदान। 23 नवंबर को आएंगे चुनाव परिणाम।
-गृहमंत्री अमित शाह की राज्य में 4 चुनावी रैलियां हैं। राज्य में 20 नवंबर को एक चरण में होना है मतदान। 23 नवंबर को आएंगे चुनाव परिणाम।
-झारखंड में आज 2 चुनावी रैलियां करेंगे राहुल गांधी। राज्य में 2 चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान।
08:44 AM, 8th Nov
-धारा 370 पर आज भी जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामे के आसार, गुरुवार को सदन में विधायकों के बीच हुई थी हाथापाई।
-जम्मू कश्मीर के सोपोर में दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ जारी।
-जम्मू कश्मीर के सोपोर में दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ जारी।
-किश्तवाड़ में आतंकियों ने की 2 ग्राम रक्षा गार्ड की हत्या। हत्या के विरोध में सनातन धर्म सभा ने किया किश्तवाड़ बंद का आह्वान।
#WATCH | Kishtwar, J&K: Sanatan Dharm Sabha, Kishtwar has called for a shutdown and protest against the killing of two village defence guards by terrorists in the Kuntwara area. pic.twitter.com/qgeBGCrOs1
— ANI (@ANI) November 8, 2024
