सम्बंधित जानकारी
- कठुआ आतंकी हमले में शहीद आदर्श नेगी 3 भाई बहनों में थे सबसे छोटे
- NIA करेगी पुंछ में सेना के काफिले पर हमले की जांच
- नड्डा ने की कांग्रेस और वामपंथी दलों की आलोचना, बताया वैचारिक रूप से दिवालिया
- NEET UG लीक मामला : CBI ने 2 और लोगों को पटना से किया गिरफ्तार, संख्या हुई 11
- Supreme Court का समलैंगिक विवाह पर खुली अदालत में सुनवाई से इंकार
live : 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर वोटिंग, कहां कितना मतदान?
live updates : 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी। मतों की गिनती 13 जुलाई को होगी। पल पल की जानकारी...
11:26 AM, 10th Jul
-पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बुधवार को सुबह नौ बजे तक 10.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
-निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि रायगंज में सबसे अधिक 12.01 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद रानाघाट दक्षिण में 11.58 प्रतिशत, बगदाह में 10.61 प्रतिशत और मानिकतला में 9.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
-जालंधर पश्चिम विस सीट पर सुबह 9 बजे तक 10.30 प्रतिशत मतदान। यहां आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है।
-जालंधर पश्चिम विस सीट पर सुबह 9 बजे तक 10.30 प्रतिशत मतदान। यहां आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है।
-बिहार की रूपौली विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 9.23 प्रतिशत मतदान।
-तमिलनाडु की विक्रवांडी विधानसभा सीट हो रहे उपचुनाव में पहले 2 घंटे में 12.94 प्रतिशत मतदान।
08:09 AM, 10th Jul
-7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी। मतों की गिनती 13 जुलाई को होगी।
-पश्चिम बंगाल की 4, हिमाचल प्रदेश की 3, उत्तराखंड की 2 और बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब और तमिलनाडु की 1-1 सीट शामिल है।
#WATCH | West Bengal: People cast their votes at a polling booth in Raiganj, Uttar Dinajpur as polling begins for the Raiganj assembly bypoll. pic.twitter.com/eNlQoMKfgi
— ANI (@ANI) July 10, 2024
08:06 AM, 10th Jul
रूस से ऑस्ट्रिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। विएना में जोरदार स्वागत। पीएम मोदी आज चांसलर से मुलाकात करेंगे। वे यहां भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।
Thank you, Chancellor @karlnehammer, for the warm welcome. I look forward to our discussions tomorrow as well. Our nations will continue working together to further global good. pic.twitter.com/QHDvxPt5pv
— Narendra Modi (@narendramodi) July 9, 2024
08:04 AM, 10th Jul
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आगरा एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस की कंटेनर से टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए। ALSO READ: आगरा एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस की कंटेनर से टक्कर, 18 की मौत
