1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest Petrol Diesel Prices for 9 September 2024

Petrol Diesel Prices: Crude Oil के भावों में आई तेजी, जानें क्या हैं पेट्रोल डीजल के ताजा भाव

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए भाव

Latest Petrol Diesel Prices
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (crude oil) के भावों में गिरावट के बाद अब तेजी देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में निचले स्तरों से फिर से उछाल आना शुरू हो गया है। कच्चे तेल के दामों का पेट्रोल-डीजल (petrol diesel) की खुदरा कीमतों पर असर दिखाई देता है।

लेकिन भारत में ईंधन की कीमतों में ज्यादा असर नहीं पड़ा है लेकिन कुछ राज्यों में कीमतों में उतार-चढ़ाव हुआ है। भारतीय तेल कंपनियों ने आज सोमवार सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं। चेन्नई को छोड़कर देश के अन्य 3 महानगरों में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

 
आंध्रप्रदेश में पेट्रोल और डीजल 0.7 पैसे महंगा : आंध्रप्रदेश में पेट्रोल और डीजल 0.7 पैसे महंगा हुआ है जबकि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 0.60 पैसे सस्ता हो गया है। इसके अलावा हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में भी पेट्रोल महंगा हुआ है। आइये देखते हैं कि अन्य प्रमुख शहरों में ईंधन के क्या दाम हैं?
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, चेन्नई में पेट्रोल 100.85 और डीजल 92.43, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार गौतमबुद्ध नगर में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.90, गाजियाबाद में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.75 और लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

 
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए भाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पटना में बीजेपी नेता मुन्ना शर्मा की गोली मारकर हत्या