कौन हैं प्रणीति शिंदे जिनका राहुल गांधी के साथ जोड़ा जा रहा है नाम?
सोशल मीडिया ख़ासतौर पर YouTube पर एक अफ़वाह बहुत तेज़ी से फैल रही है कि राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे शादी करने वाले हैं। यह अफ़वाह पहले छोटे पूरे YouTube channel व्यूज के लिए उड़ाते थे, मगर अब कुछ गंभीर पत्रकार भी ऐसी बातें करने लगे हैं। जिस लड़की के साथ राहुल गांधी का नाम जोड़ा जा रहा है उसका नाम प्रणीति शिंदे है।
प्रणीति शिंदे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और UPA सरकार में रहे गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं। अभी प्रणीति शिंदे ख़ुद भी महाराष्ट्र के सोलापुर से सांसद हैं। हालांकि अब तक इन दोनों लोगों की शादी की कोई भी ख़बर नहीं है, जो कुछ भी सुनने को मिल रहा है वो सिर्फ अफ़वाह मात्र है। जानते हैं आखिर कौन हैं प्रणीति शिंदे जिनका नाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जोडा जा रहा है।सोशल मीडिया ख़ासतौर पर YouTube पर एक अफ़वाह बहुत तेज़ी से फैल रही है कि
— Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) September 8, 2024
राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे शादी करने वाले हैं
यह अफ़वाह पहले छोटे पूरे YouTube channel व्यूज के लिए उड़ाते थे मगर अब कुछ गंभीर पत्रकार भी ऐसी बातें करने लगे हैं।
प्रणीति शिंदे महाराष्ट्र के पूर्व… pic.twitter.com/keUQeqoH5Y
पिता महाराष्ट्र के सीएम, केंद्र में गृहमंत्री रह चुके हैं : 43 साल की प्रणीति शिंदे राजनैतिक परिवार से आती हैं। उनके पिता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और केंद्र की कांग्रेस सरकार में गृहमंत्री रहे हैं। वह सोलापुर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे। यह सीट कांग्रेस पार्टी का गढ़ रही है। यहां से 11 बार पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। साल 2014 में मोदी लहर के दौरान यह सीट बीजेपी के खाते में चली गई। 2019 में भी भाजपा ने यहां से जीत दर्ज की। इस बार सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी के चक्रव्यूह को भेद कर अपने पिता और कांग्रेस की सियासी पिच पर विजय हासिल की है।
तीन बार रहीं विधायक, अब पहली महिला सांसद : प्रणीति शिंदे सोलापुर लोकसभा सीट से चुनी जाने वाली पहली महिला सांसद हैं। वह इससे पहले सोलापुर सिटी सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक और सामाजिक सफर की शुरुआत जय-जुई विकासमंच सामाजिक संगठन से की थी। साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने पहली बार विधायकी का चुनाव जीता। 2014 और 2019 में भी चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाई। अब उन्होंने लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर अपना स्थान और ऊंचा कर लिया है। इससे पहले प्रणीति को प्रदेश कांग्रेस ने भी कार्यकारी अध्यक्ष और राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य के रूप में अवसर देकर अच्छी ताकत दी है।
प्रणीति ने 2001 में सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से कला में डिग्री के साथ स्नातक किया है। उन्होंने साल 2004 में मुंबई यूनिवर्सिटी के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री हासिल की। चुनाव आयोग में दिए हलफनामे के मुताबिक, प्रणीति शिंदे के पास 6 करोड़ 60 लाख 70 हजार 402 रुपए की संपत्ति है। उन पर कोई देनदारी नहीं है। उनके ऊपर कोई भी आपराधिक मामला नहीं है। सोलापुर क्षेत्र में प्रणीति शिंदे के लोग जबरदस्त समर्थक हैं।
Edited By: Navin Rangiyal

