गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest Petrol Diesel Prices for 16 October 2024
Last Updated : बुधवार, 16 अक्टूबर 2024 (11:30 IST)

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी, टंकी भरवाने के पहले जानें भाव

हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी, टंकी भरवाने के पहले जानें भाव - Latest Petrol Diesel Prices for 16 October 2024
Petrol-Diesel Prices: भारतीय तेल कंपनियों (Indian oil companies) ने आज बुधवार, 16 अक्टूबर के लिए पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें जारी कर दी हैं। इसके अनुसार आज भी पेट्रोल और डीजल के दाम अपरिवर्तित हैं। आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के भावों में बदलाव किया जा सकता है लेकिन ये कब होगा, इसे लेकर कोई खास ऐलान नहीं किया है। यहां आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या हाल है, इसकी जानकारी ले सकते हैं।ALSO READ: Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के ताजा भाव, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा दाम : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.94 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.85 और डीजल 92.44 प्रति लीटर के भाव चल रहा है।
 
इसी प्रकार बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 और डीजल 88.94, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.66 और डीजल 87.76, गुरुग्राम में पेट्रोल 94.98 और डीजल 87.85, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40 और पटना में पेट्रोल 105.42 92.27 प्रति लीटर के भाव चल रहा है।ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, टंकी भरवाने से पहले चेक करें भाव
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
पराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पंजाब और हरियाणा सरकार को फटकार