• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Khalistani Avtar Singh Khanda who conspired to elope Amritpal wife to London
Written By
Last Updated : गुरुवार, 15 जून 2023 (15:39 IST)

तिरंगे का अपमान और अमृतपाल की पत्‍नी को लंदन भगाने की साजिश रचने वाले खालिस्‍तानी अवतार सिंह खांडा की मौत

तिरंगे का अपमान और अमृतपाल की पत्‍नी को लंदन भगाने की साजिश रचने वाले खालिस्‍तानी अवतार सिंह खांडा की मौत - Khalistani Avtar Singh Khanda who conspired to elope Amritpal wife to London
Avtar Singh Khanda: खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह के खास साथी अवतार सिंह खांडा की मौत हो गई है। खांडा अमृतपाल का मुख्‍य हैंडलर बताया जाता है। इस मौत के बाद खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स (KLF) के मूवमेंट को तगड़ा झटका लगा है। खांडा ही वो शख्‍स है जिसने पंजाब में अमृतपास सिंह को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई थी।

अस्‍पताल में था भर्ती : जानकारी के मुताबिक अवतार सिंह खांडा का लंदन के एक अस्पताल में निधन हो गया है। खांडा को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। अस्पताल में भर्ती किए जाने पर उसके समर्थकों ने जहर देने की आशंका व्यक्त की थी। खांडा पंजाब का रहने वाला था और उसका जन्म मोगा जिले में हुआ था।

कौन था खांडा : खांडा के बारे में बताया जाता है कि वो बम बनाने में उस्‍ताद था। वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह के फरारी के दिनों में 37 दिनों तक छिपाकर रखने में इसी खांडा ने मदद की थी। बता दें कि खांडा को ब्रिटेन में भारतीय दूतावास पर हुए हमले और तिरंगे के अपमान के बाद गिरफ्तार किया गया था। केंद्र सरकार ने साल 2015 में ब्रिटेन की सरकार को कुछ संदिग्ध खालिस्तानी नेताओं की एक लिस्ट सौंपी थी, जिसमें खांडा के नाम का जिक्र का था।

जानकारी के मुताबिक केएलएफ चीफ अवतार सिंह खांडा की मौत की वजह उसके करीबी साथी जहर देना बता रहे हैं, लेकिन जानकारी ये भी सामने आ रही है कि अवतार सिंह खांडा ब्लड कैंसर का शिकार था, जिसके बाद उसके शरीर में जहर फैल गया था। कहा जा रहा है कि कई दिनों से खांडा का अस्पताल में इलाज चल रहा था।

अमृतपाल की पत्‍नी को भगाने वाला था : अवतार सिंह खांडा के बारे में यह भी जानकारी सामने आई थी कि खांडा ने अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी से ठीक पहले उसकी पत्नी किरणदीर कौर को लंदन भगाकर ले जाने की योजना बनाई थी। लेकिन ऐनमौके पर पुलिस को इसकी भनक लग गई और फ्लाइट पकड़ने से पहले ही एयरपोर्ट से कौर को हिरासत में ले लिया गया। किरणदीप कौर को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद अमृतपाल सिंह के सरेंडर की योजना बनी और कुछ ही दिनों के भीतर उसे मोगा से पकडा गया था।
Edited by navin rangiyal