सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश के इस इलाके से गुजरेगा महातूफान बिपरजॉय, 30-40km की रफ्तार से चल रही हवा
- चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 125-140km की खतरनाक रफ्तार से टकराएगा, बड़ी तबाही का आशंका
- Cyclone Biporjoy Live Updates : पाकिस्तान के सिंध में 62,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
- बिपरजॉय चक्रवात से गुजरात के 115 तालुकों में बारिश, अहमदाबाद में मौसम में बदलाव
- Cyclone Biporjoy: जब तट से टकराएगा बिपरजॉय तो हवा की गति क्या होगी?
Cyclone Biporjoy की आहट से बंदरगाह बंद, क्या होगा अंबानी और अडानी पर असर
Cyclone Biparjoy : साइक्लोन बिपरजॉय के आज शाम तक गुजरात पहुंचने की संभावना है। गुजरात के 8 तटीय जिलों से करीब 1 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इस समुद्री तूफान की वजह देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी को भी कारोबार में करोड़ों रुपए का नुकसान हो सकता है।
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया की सबसे बड़ी जामनगर रिफाइनरी का संचालन करती है। इसके लिए गुजरात के बंदरगाह से कच्चे तेल की आपूर्ति और निर्यात किया जाता है।
तूफान को देखते हुए कंपनी ने सिक्का बंदरगाह से डीजल और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की शिपिंग रोक दी है। इस बंदरगाह पर प्रतिदिन 7,04,000 बैरल पेट्रोलियम उत्पादों का उत्पादन होता है। यह यूरोप में डीजल की आपूर्ति के लिए मुख्य बंदरगाह है। रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के बाद से, यूरोप काफी हद तक इस बंदरगाह से भेजे जाने वाले पेट्रोलियम पर निर्भर है।
चक्रवात के कारण गौतम अडानी समूह के मुंद्रा और कांडला बंदरगाहों को बंद करना पड़ा। मुंद्रा देश का सबसे बड़ा वाणिज्यिक बंदरगाह है, जो कोयले की सबसे बड़ी मात्रा का आयात करता है। इसके अलावा वेदिनार, ओखा, बेदी और नवलखी बंदरगाहों पर भी परिचालन प्रभावित होगा।
इस समय तूफान के कारण सभी बंदरगाहों पर संकट के संकेत हैं। तेज हवाओं और बारिश के कारण बंदरगाहों पर यातायात बंद कर दिया गया है। चक्रवात बिपोरजॉय के बाद कच्छ में पवन चक्कियां बंद कर दी गई हैं। विभिन्न कंपनियों की पवन चक्कियां बंद कर दी गई हैं।
कच्छ जिले में राज्य में सबसे अधिक पवन चक्कियां हैं। मांडवी और आसपास के इलाकों में पवन चक्कियां बंद कर दी गई हैं। सुबह से ही तेज हवा चल रही है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पवन चक्कियों को बंद कर दिया गया है। पवन चक्कियों को स्वचालित लॉक सिस्टम से बंद किया जाता है।
Edited by : Nrapendra Gupta
