सोमवार, 20 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Jammu and Kashmir Police take major action
Last Modified: जम्मू , मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 (14:27 IST)

कश्मीर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लश्‍कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 5 आतंकी गिरफ्तार

Jammu and Kashmir Police take major action
जम्मू कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्करे तैयबा से जुड़े एक अंतरराज्यीय आतंकी माड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में 2 पाकिस्तानी आतंकियों सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह ऑपरेशन एक बड़े एंटी-टेरर क्रैकडाउन का हिस्सा है, जिसमें जम्मू कश्मीर पुलिस केंद्र शासित प्रदेश से आगे बढ़कर सेंट्रल एजेंसियों की मदद से पंजाब में ऑपरेशन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, जम्मू कश्मीर पुलिस की एक बार सतर्कता ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को दहलाने के रचे जा रहे आतंकी षड्यंत्र को विफल बनाते हुए लश्करे तैयबा के दुर्दांत आतंकी अबु हुरैरा उर्फ अब्दुल्ला के साथ उस्मान उर्फ खुबैब समेत पांच आतंकियों को हिरासत में लिया है।
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ-साथ सेंट्रल एजेंसियां भी इस ऑपरेशन में शामिल थीं। जम्मू कश्मीर, राजस्थान और हरियाणा समेत 19 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कुछ सामान भी बरामद किया। जांच में लश्कर के एक नेटवर्क का पता चला जो आतंकवादियों को लाजिस्टिक्स और फाइनेंशियल मदद करता था। तलाशी के दौरान पुलिस को मॉड्यूल से जुड़े कई आपत्तिजनक और महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद हुए हैं। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि हुरैरा लगभग 16 वर्ष से सुरक्षा एजेंसियों को धता बताते हुए न सिर्फ कश्मीर में बल्कि देश के अन्य भागों में भी अपनी गतिविधियां चला रहा था। पकड़े गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार व अन्य साजो सामान भी मिला है। अब्दुल्ला और उस्मान के पकड़े गए तीन साथी स्थानीय बताए जा रहे हैं जिनमें मोहम्मद नकीब बट, आदिल रशीद बट और गुलाम मोहम्मद मीर उफ मामा शामिल हैं। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह आपरेशन एक बड़े एंटी-टेरर क्रैकडाउन का हिस्सा है, जिसमें जम्मू कश्मीर पुलिस केंद्र शासित प्रदेश से आगे बढ़कर सेंट्रल एजेंसियों की मदद से पंजाब में ऑपरेशन कर रही है।
अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए पांच लोगों में श्रीनगर के तीन लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मोहम्मद नकीब भट, आदिल राशिद भट और गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ मामा को आतंकवादियों को पनाह और खाना समेत लाजिस्टिक मदद देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि जांच से पता चलता है कि एक अन्य आतंकवादी दूसरे राज्यों में लश्करे तौयबा नेटवर्क की मदद से जाली कागजात और पहचान के आधार पर देश से बाहर जाने में कामयाब रहा। आतंकवादियों ने करीब 16 साल पहले भारत में घुसपैठ की थी, जिस दौरान वे कश्मीर घाटी के अलग-अलग जिलों में एक्टिव रहे। इन सालों में उन्होंने करीब 40 आतंकवादियों को कमांड किया। 
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान में 'स्मार्ट लॉकडाउन', रात 8 बजे के बाद बाजार बंद, देशभर में सख्ती