खिलौना बम से दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश का पर्दाफाश, 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली और मुंबई को खिलौना बम से दहलाने की साजिश रच रहे 2 संदिग्ध आतंकियों मोसाब अहमद और मोहम्मद हमाद कालरा को महाराष्ट्र के कल्याण और कुर्ला से गिरफ्तार गिरफ्तार किया है। दोनों संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक हैंडलर के संपर्क में थे।
केंद्रीय एजेंसियों की सूचना पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई एटीएस के साथ मिलकर मुंबई से जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से आपत्तिजनक दस्तावेज और मोबाइल फोन समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए।
ये आतंकी 'मिशन खिलाफत' और 'सोल्जर ऑफ प्रॉफिट' समूहों से जुड़े थे। इसने इंटरनेट के जरिए खिलौना बम बनाने की ट्रेनिंग ली थी। वे दिल्ली-मुंबई में धमाकों को अंजाम देने की फिराक में थे। जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।
गौरतलब है कि मुंबई एटीएस ने कुछ समय पहले ISIS से जुड़े कुछ आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में इनके बारे में जानकारी मिली थी। साथ ही 4-5 नाबालिगों के बारे में भी पता चला था।
edited by : Nrapendra Gupta