• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Jagdeep Dhankhar's statement on Prime Minister Modi
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 8 जून 2024 (00:26 IST)

नेहरू के बाद मोदी तीसरा कार्यकाल पाने वाले पहले प्रधानमंत्री : जगदीप धनखड़

नेहरू के बाद मोदी तीसरा कार्यकाल पाने वाले पहले प्रधानमंत्री : जगदीप धनखड़ - Jagdeep Dhankhar's statement on Prime Minister Modi
Jagdeep Dhankhar's statement on Prime Minister Modi : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 6 दशक में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई प्रधानमंत्री लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटा है। जवाहरलाल नेहरू 1962 में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री बने थे। उसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीसरी बार यह पदभार संभालेंगे।
धनखड़ ने कहा कि 1962 से यह पहली बार हुआ है कि किसी प्रधानमंत्री को तीसरा कार्यकाल मिला है। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू 1962 में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री बने थे। उसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीसरी बार यह पदभार संभालेंगे।
अधिकारिक बयान के अनुसार, राज्यसभा इंटर्नशिप कार्यक्रम के प्रतिभागियों से बात करते हुए धनखड़ ने इंटर्न से अपने विचार व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया की शक्ति का दोहन करने और लोकतंत्र में नुकसानदेह प्रवृत्तियों के खिलाफ सतर्क बने रहने का आग्रह किया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
चुनाव से पहले बिना शर्त राजग में शामिल हुए, इसमें बने रहेंगे : नारा लोकेश