संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा, कहा आतंकवाद को पालता है पड़ोसी
योजना पटेल ने कहा कि 2008 में हुए 26/11 के भीषण मुंबई हमलों के बाद पहलगाम आतंकवादी हमले में इतनी अधिक संख्या में आम नागरिक मारे गए हैं। दशकों से सीमा पार आतंकवाद का शिकार होने के कारण भारत इस बात को अच्छी तरह समझता है कि इस तरह के कृत्यों का पीड़ितों, उनके परिवारों और समाज पर दीर्घकालिक असर पड़ता है।
उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने इस मंच का दुरुपयोग करने और उसे कमजोर करने, दुष्प्रचार करने और भारत के खिलाफ निराधार आरोप लगाने का विकल्प चुना है। दुनिया अब और आंखें नहीं मूंद सकती।
उल्लेखनीय है कि आतंकियों ने पहलगाम में पयर्टकों पर बड़ा हमला करते हुए 26 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इसमें 2 विदेशी भी शामिल थे। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर ए तैयबा के सहयोगी आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली थी। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सिंधु जल संधि रोकने, पाकिस्तान वीजा पर भारत आए लोगों को वापस भेजने समेत कई सख्त कदम उठाए गए हैं।
edited by ; Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।वेबदुनिया रिसर्च टीम....
और पढ़ें