1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. More than 1 thousand Indians returned home from Pakistan

पहलगाम आतंकी हमले के बाद 1 हजार से अधिक भारतीय पाकिस्तान से स्वदेश लौटे, 800 से अधिक पाकिस्तानी स्वदेश लौटे

रविवार को 236 पाकिस्तानी स्वदेश लौटे और 115 भारतीय अपने वतन पहुंचे। वाघा पर पाकिस्तान रेंजर्स और भारत के सीमा सुरक्षा बल ने आव्रजन की अनुमति देने से पहले स्वदेश भेजे गए नागरिकों के कागजात की गहन जांच

Wagah border
Indians returned home from Pakistan : पिछले 6 दिन में 1,000 से अधिक भारतीय (1,000 Indians) वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान से अपने घर लौट चुके हैं। पहलगाम (Pahalam) आतंकी हमले के बाद वीजा रद्द होने के कारण उन्हें अपनी यात्राएं बीच में ही रोकनी पड़ी थीं। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि पिछले 6 दिन में 1,000 से अधिक भारतीय वाघा सीमा (Wagah border) के रास्ते पाकिस्तान से अपने घर लौट चुके हैं। इसी तरह सोमवार तक 800 से अधिक पाकिस्तानी स्वदेश लौट चुके हैं।ALSO READ: पहलगाम हमले के बाद सख्‍त हुआ भारत, अटारी-वाघा बॉर्डर से लौटने लगे पाक नागरिक
 
नागरिकों के कागजात की गहन जांच की : उन्होंने कहा कि दोनों देशों के दीर्घकालिक वीजा रखने वालों को स्वदेश लौटने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को 236 पाकिस्तानी स्वदेश लौटे और 115 भारतीय अपने वतन पहुंचे। वाघा पर पाकिस्तान रेंजर्स और भारत के सीमा सुरक्षा बल ने आव्रजन की अनुमति देने से पहले स्वदेश भेजे गए नागरिकों के कागजात की गहन जांच की।ALSO READ: PoK में मची खलबली, एक्शन की आहट से घबराया पाकिस्तान, 42 लॉन्च पैड की पहचान, बिलों में छुपे आतंकी
 
आतंकवादियों ने कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को गोलीबारी की थी जिसमें 26 लोग मारे गए, जो 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला था। नयी दिल्ली में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) ने बुधवार को अन्य बातों के अलावा अटारी में एकीकृत चेक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला किया। अटारी-वाघा सीमा भारत में अमृतसर और पाकिस्तान में लाहौर के पास स्थित है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Gold : अक्षय तृतीया से पहले सोने में बड़ा गिरावट, जानिए कितनी है कीमत, ग्राहकों के लिए लुभावने ऑफर्स