मंगलवार, 2 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. India completed century of medals, gold in kabaddi and archery also
Written By
Last Updated : शनिवार, 7 अक्टूबर 2023 (09:11 IST)

Asian Games 2023 : अबकी बार 100 पार, कबड्डी और तीरंदाजी में भी भारत को गोल्ड

jyoti surekha
एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया ने 100 से ज्यादा मेडल जीते हैं। महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है।
इसी तरह शनिवार को कंपाउंड तीरंदाजी में ज्योति सुरेखा ने भी गोल्ड जीता है। इसके साथ भारत के खाते में अब तक कुल 100 मेडल आए हैं, इनमें से 25 गोल्ड मेडल पर भारत ने कब्जा किया है।

महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को फाइनल में हराकर भारत को 100वां मेडल दिलाया। यह टीम इंडिया का 25वां गोल्ड रहा। भारत ने फाइनल में 26-24 से जीत हासिल की।
Edited by navin rangiyal
ये भी पढ़ें
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान के खिलाफ चुनी गेंदबाजी