1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. एशियन गेम्स 2023
  4. Indian contigent set to cross triple figure in Asian Games

Asian Games में हो कर रहेगा ‘अबकी बार सौ पार’, इन खेलों में पदक हुए पक्के

Asian Games
‘अबकी बार सौ पार’ के मंत्र के साथ एशियाई खेलों में उतरे भारतीय दल ने शुक्रवार को पुरूष हॉकी टीम के स्वर्ण, कुश्ती में तीन पदक , सेपकटकरॉ में ऐतिहासिक कांस्य के साथ 95 पदक अपनी झोली में डाल लिये।भारत के कबड्डी (दो), तीरंदाजी (तीन), हॉकी (एक) , बैडमिंटन (एक) और क्रिकेट (एक) में कुल छह पदक पक्के हैं। इनकी स्पर्धायें होने के बाद भारत शनिवार को पहली बार एशियाई खेलों के इतिहास में सौ पदक पार कर लेगा।

आखिरी दिन चार और पहलवान पदक की दौड़ में हैं और पदकों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है।भारत ने पिछली बार जकार्ता में 70 पदक जीते थे जिसमें 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य थे।इस बार निशानेबाजों ने 22 और एथलेटिक्स में 29 पदक आये हैं जिससे भारत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सका।

भारतीय दल ने कई अप्रत्याशित पदक भी जीते जिसमें महिला टेबल टेनिस टीम का कांस्य (सुतीर्था मुखर्जी और अहिका मुखर्जी) शामिल है।

पारूल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में आखिरी 30 मीटर में कमाल करके स्वर्ण जीत लियाभालाफेंक में ओलंपिक और विश्व चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण और किशोर जेना ने रजत पदक जीता।केनोइंग में अर्जुन सिंह और सुनील सिंह ने ऐतिहासिक कांस्य जीता जबकि 35 किमी पैदलचाल में रामबाबू और मंजू रानी को भी कांसा मिला।(भाषा)

खेलों के अनुसार भारत की पदक संख्या इस प्रकार है ।

तीरंदाजी : तीन स्वर्ण, एक रजत , एक कांस्य

एथलेटिक्स : छह स्वर्ण, 14 रजत और नौ कांस्य

बैडमिंटन : एक रजत , एक कांस्य

मुक्केबाजी : एक रजत , चार कांस्य

ब्रिज : एक रजत

क्रिकेट : एक स्वर्ण

घुड़सवारी : एक स्वर्ण, एक कांस्य

गोल्फ : एक रजत

हॉकी : एक स्वर्ण

नौकायन : दो रजत , तीन कांस्य

स्कवाश : दो स्वर्ण, एक रजत , एक कांस्य

निशानेबाजी : सात स्वर्ण, नौ रजत, छह कांस्य

पाल नौकायन : एक रजत, दो कांस्य

टेनिस : एक स्वर्ण , एक रजत

वुशू : एक रजत

रोलर स्केटिंग : दो कांस्य

टेबल टेनिस : एक कांस्य

केनोइंग : एक कांस्य

कुश्ती : पांच कांस्य

सेपकटकरॉ : एक कांस्य
अगला लेख
ऑलराउंडर बास डलीडे ने चटकाए 4 पाकिस्तानी विकेट, बल्ले से भी दिखाए हाथ