1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Income Tax Department, Vikram Kothari

आयकर विभाग ने दाखिल किए विक्रम कोठारी के खिलाफ 6 आरोप पत्र

Income Tax Department
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने रोटोमैक के मालिक विक्रम कोठारी के खिलाफ कथित कर चोरी के मामले में छह आरोप पत्र दाखिल किए हैं। अभियोजन की शिकायतें लखनऊ में विशेष अदालत में आयकर कानून की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई हैं।


इससे पहले आयकर अधिकारियों ने रोटोमैक समूह और उसके प्रवर्तकों की चार अचल संपत्तियां कुर्क की थीं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में विभिन्न बैंकों में समूह के 14 बैंक खातों को भी कुर्क किया गया था। समूह से 106 करोड़ रुपए के बकाया कर की वसूली के लिए ये संपत्तियां कुर्क की गई हैं। (भाषा)
अगला लेख
अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के मामले में नाटकीय मोड़...