CEC ने बताया, भारत में 100 साल से ज्यादा उम्र के कितने वोटर्स?
पुणे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने बुधवार को बताया कि भारतीय मतदाता सूची में लगभग 2.49 लाख मतदाता हैं जो 100 साल से अधिक उम्र के हैं।
राजीव कुमार ने महाराष्ट्र के पुणे शहर में मतदाता सूची के विशेष सारांश संशोधन का राष्ट्रीय स्तर पर शुरूआत करते हुए मतदाता पंजीकरण के बारे में जागरुकता फैलाने के वास्ते एक साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की इस पहल का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं के पंजीकरण में वृद्धि करना है।
More glimpses from ECI #PedalForParticipativeElections cycle rally, led by CEC and EC in Pune today morning
— PIB in Maharashtra
People from all sections of society, including youngsters, students, women transgenders, PwDs participated
Many more people cheered the cyclists on the way#ComeTogether pic.twitter.com/DzAKnvw3UU
