हिमंता बिस्वा सरमा के मियां मुस्लिम वाले बयान पर बवाल, क्या बोले कपिल सिब्बल?
Himanta Biswa Sarma controversial statement : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के मियां मुस्लिम संबंधी बयान को लेकर देशभर में बवाल मचा हु्आ है। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने कहा कि सरमा का बयान कि विशुद्ध रूप से सांप्रदायिक जहर घोलने वाला है और इस तरह की टिप्पणी पर चुप नहीं रहा जा सकता।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, हिमंता (असम के मुख्यमंत्री) ने कहा है कि पक्ष लेंगे, मियां मुस्लिमों को पूरे असम पर कब्जा नहीं करने देंगे। मेरा पक्ष है: पूरी तरह सांप्रदायिक जहर घोलने वाला बयान। कार्रवाई होनी चाहिए। चुप्पी कोई जवाब नहीं है।
सीएम हिमंता सरमा ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में कहा था कि वह पक्षपात करेंगे और मियां मुस्लिमों को असम में कब्जा नहीं करने देंगे। वह नगांव में 14 साल की एक बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना की पृष्ठभूमि में राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर विपक्षी दलों के कार्य स्थगन प्रस्ताव के संबंध में विधानसभा में बोल रहे थे।Himanta
— Kapil Sibal (@KapilSibal) August 28, 2024
(Assam CM)
“Will take sides…Will not let Mita Muslims take over all of Assam”
My take :
Pure communal venom
Actionable
Silence not an answer
उल्लेखनीय है कि बांग्लाभाषी मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए मियां शब्द का इस्तेमाल विरोध स्वरूप किया जाता रहा है। गैर-बांग्ला भाषी लोग आमतौर पर उन्हें बांग्लादेशी प्रवासी बताते हैं। पिछले कुछ साल में समुदाय से जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध के रूप में इस शब्द का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

