बंगाल के भाटपाड़ा में भाजपा नेता की कार पर फेंके बम, चलाई गोलियां
पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
bjp west bengal band : पश्चिम बंगाल में राज्य सचिवालय तक मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में भाजपा द्वारा बुलाए 12 घंटे के बंद के कारण बुधवार को कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ। इस बीच नार्थ 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में भाजपा नेता की कार पर हमला हो गया। पहले उनकी कार पर बम फेंके गए और फिर गोलियां चलाई गई। इसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ALSO READ: बंगाल में भाजपा का हल्लाबोल, बंद के कारण जनजीवन प्रभावित
भाटपाड़ा में आज सुबह भाजपा नेता प्रियांगु पांडे की कार पर हमला हुआ। इस दौरान हुई गोलीबारी में 2 लोग घायल हो गए। हमले के स्थान के पास से पुलिस ने खाली बम के खोल बरामद किए।
भाजपा नेता प्रियांगु पांडे ने बताया कि मैं अपने नेता अर्जुन सिंह के आवास पर जा रहा था। हम कुछ दूर चले थे कि भाटपारा नगर पालिका की जेटिंग मशीन से सड़क को ब्लॉक कर दिया गया। जैसे ही हमारी गाड़ी रुकी, करीब 50-60 लोगों ने गाड़ी को निशाना बनाया।
उन्होंने दावा किया कि मेरी गाड़ी पर 7 से 8 बम फेंके गए और फिर 6-7 राउंड फायरिंग की गई। यह टीएमसी और पुलिस की मिली-जुली साजिश है। उन्होंने मेरी हत्या की योजना बनाई।
TMC goons have resorted to bullets—opening fire on BJP Leader Priyangu Pandeys vehicle in Bhatpara, hitting his driver.
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) August 28, 2024
This is Mamata Banerjee's disgusting desperation on display!
No matter how much blood they spill, the #BangalBandh is a resounding success because Bengal… pic.twitter.com/yUvMGJYpD2
बंगाल भाजपा ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, टीएमसी के गुंडों ने भाटपारा में बीजेपी नेता प्रियांगु पांडे की गाड़ी पर गोलियां चलाईं, जिससे उनका ड्राइवर घायल हो गया। यह ममता बनर्जी की घिनौनी हताशा का प्रदर्शन है!
चाहे वे कितना भी खून बहा लें, बंगालबंद एक शानदार सफलता है क्योंकि बंगाल में बहुत कुछ हो चुका है! ममता के गुंडे और उनकी कठपुतली पुलिस हमें सड़कों से नहीं डरा पाएगी। बीजेपी तब तक लड़ती रहेगी जब तक उनका भ्रष्ट शासन खत्म नहीं हो जाता!
भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि प्रियांगु पांडे हमारी पार्टी के नेता हैं। आज उनकी कार पर हमला हुआ और फायरिंग की गई। ड्राइवर को गोली लगी है।
Edited by : Nrapendra Gupta

