रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Fourth day of hunger strike by Delhi's water minister Atishi
Last Updated : सोमवार, 24 जून 2024 (12:41 IST)

आतिशी बोलीं, जब तक दिल्ली को पानी नहीं मिलता मेरी भूख हड़ताल जारी रहेगी

आतिशी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का आज चौथा दिन

atishi
hunger strike Of Atishi : दिल्ली की जल मंत्री आतिशी (Atishi) ने कहा है कि वह स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के बावजूद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल (hunger strike) तब तक जारी रखेंगी जब तक हरियाणा द्वारा दिल्ली के लिए पानी का उचित हिस्सा जारी नहीं किया जाता। दिल्ली के लिए उसके हिस्से का पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर शुरू की गई आतिशी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का नई दिल्ली में आज चौथा दिन है।

 
रक्तचाप और शर्करा का स्तर गिर रहा : उन्होंने कहा कि मेरा रक्तचाप और शर्करा का स्तर गिर रहा है और मेरा वजन भी कम हो गया है। कीटोन का स्तर बहुत अधिक है जो लंबे समय में हानिकारक प्रभाव डाल सकता है। चाहे मेरे शरीर को कितना भी कष्ट क्यों न हो, मैं भूख हड़ताल तब तक जारी रखूंगी जब तक हरियाणा पानी नहीं छोड़ देता। एक वीडियो संदेश में दिल्ली की मंत्री ने कहा कि रविवार को चिकित्सकों ने उनकी स्वास्थ्य जांच की।
 
हरियाणा ने यमुना के पानी में कमी कर दी : मंत्री ने दावा किया कि हरियाणा ने पिछले 3 हफ्तों में राष्ट्रीय राजधानी के लिए छोड़े जाने वाले यमुना के पानी में दिल्ली का हिस्सा 100 मिलियन गैलन प्रति दिन (एमजीडी) कम कर दिया है। उन्होंने कहा कि 100 एमजीडी कम पानी मिलने की वजह से दिल्ली में पानी की कमी हो गई है, जिससे यहां के 28 लाख लोग प्रभावित हैं।

 
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वासन दिया है कि वे इस बात पर विचार करेंगे कि क्या उनका राज्य शहर को अतिरिक्त पानी उपलब्ध करा सकता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta