6 लाख भारतीय यूजर्स को खतरा, 53 करोड़ फेसबुक यूजर्स के फोन नंबर लीक
- 20 डॉलर से लेकर 5,000 डॉलर तक में बेचे जा रहे यूज़र्स के फोन नंबर
- यूज़र्स के फोन नंबर का बड़ा डेटाबेस लीक हो गया है
- टेलीग्राम के जरिए बेचा जा है डेटाबेस
- डेटाबेस में 6 लाख से ज्यादा भारतीय यूज़र्स का डेटा भी शामिल
इस डेटाबेस को बहुत पहले फेसबुक सिक्योरिटी में आई समस्या के दौरान कथित तौर पर निकाला गया था। फेसबुक ने फिर समस्या को 2019 में ठीक कर दिया था।
Motherboard (Vice) की रिपोर्ट है कि एक सिक्योरिटी रिसर्चर Alon Gal ने पता लगाया है कि फेसबुक यूज़र्स के फोन नंबर को टेलीग्राम में बेचा जा रहा है। बेचने वाले ने टेलीग्राम बॉट का इस्तेमाल किया है। इस डेटाबेस को फेसबुक में आई एक सिक्योरिटी समस्या के दौरान चुराया गया था, जिसे फेसबुक ने 2019 में ठीक कर दिया था। बता दें कि डेटाबेस में 6 लाख से अधिक भारतीय यूज़र्स की जानकारियां भी शामिल है। इसके अलावा और भी कई देश शामिल हैं, जिसकी पूरी लिस्ट ट्वीट के जरिए साझा की गई है।

