सम्बंधित जानकारी
- Telegram: क्या है और किसने बनाया था टेलीग्राम, इसके 15 फीचर्स जो इसे बनाता है व्हाट्सऐप से अलग
- व्हाट्सएप डाउन, यूजर्स कन्फ्यूज्ड... क्या अब बची रहेगी आपकी प्राइवेसी, जानिए क्या फर्क है व्हाट्सएप, सिग्नल और टेलीग्राम में
- व्हाट्सऐप का तेजी से विकल्प बनता सिग्नल
- WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी से खौफ में यूजर्स, Signal व Telegram कर रहे हैं डाउनलोड
- Whatsapp new policy: सावधान! क्या Whatsapp बनेगा बेईमान?
जानिए क्या अंतर है व्हाट्सऐप, सिग्नल और टेलीग्राम में?
व्हाट्सऐप की नई पॉलिसी की खबर के बाद सिग्नल जैसे दूसरे मैसेंजर की चर्चा हो रही है, ऐसे में यह जानना चाहिए कि आखिर सिग्नल व्हाट्सऐप और टेलीग्राम मैसेंजर के फीचर्स में क्या अंतर है, इसके फीचर्स क्या है।
क्या हैं सिग्नल के फीचर्स
क्या हैं सिग्नल के फीचर्स
- दरअसल, सिग्नल एप को सबसे सुरक्षित एप में से एक माना जाता है। इस प्लेटफॉर्म पर डाटा चोरी का खतरा नहीं है।
- यह एप यूजर्स से निजी जानकारी नहीं मांगता, हालांकि व्हाट्सएप के साथ भी फिलहाल ऐसा ही है।
- यह एप यूजर्स का चैट बैकअप क्लाउड स्टोरेज पर नहीं भेजता, सारा डेटा आपके फोन में ही सेव रहता है।
- इस एप के पुराने कुछ समय मैसेसे खुद ब खुद ही गायब हो जाते हैं।
- इसमें ऐसे फीचर हैं, जिससे चैट का स्क्रीनशॉट नहीं लिया जा सकता है।
- व्हाट्सएप की तरह यहां ग्रुप बनाकर कोई भी मर्जी के बिना आपको जोड़ नहीं सकता, इसमें पहले रिक्वेस्ट भेजना होती है।
- व्हाट्सएप के ग्रुप चैट में आप 256 लोगों तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं।
- ग्रुप चैट में आप मैसेज के साथ वीडियो और ऑडियो कॉल भी कर सकते हैं। हालांकि ग्रुप वीडियो कॉल में एक बार में सिर्फ 8 लोगों को ही शामिल किया जा सकता है।
- व्हाट्सएप स्टेटस फीचर भी देता है।
- टेलीग्राम पर ग्रुप में लोगों की लिमिट दो लाख है।
- व्हाट्सएप में यह लिमिट महज 256 लोगों तक है।
- टेलीग्राम पर 1.5 जीबी तक की फाइल आप शेयर कर सकते हैं।
- इसमें एंड्रॉइड और आईओएस डिवाइस पर वॉयस और वीडियो कॉल भी उपलब्ध है।
