Delhi Blast : उमर ने ही किया था दिल्ली में धमाका, DNA टेस्ट से खुला राज
दिल्ली ब्लास्ट मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हुई
Delhi Blast Update : दिल्ली पुलिस के हवाले से कहा जा रहा है कि डीएनए टेस्ट से पुष्टि हुई है कि लाल किले के पास विस्फोट करने वाला व्यक्ति डॉ. उमर उन नबी था। विस्फोट के बाद, उसका पैर स्टीयरिंग व्हील और एक्सीलेटर के बीच फंस गया था। उसका डीएनए सैंपल उसकी मां से मेल खाता है।
पुलिस ने कहा कि दिल्ली ब्लास्ट मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई। कुल 21 जैविक नमूने एफएसएल भेजे गए। इस बीच भारत सरकार ने दिल्ली विस्फोट को राष्ट्र-विरोधी ताकतों द्वारा की गई आतंकवादी घटना बताया। हमले के बाद से लाल किला, लाल किला मेट्रो स्टेशन, लाजपत राय मार्केट समेत आसपास के इलाकों में आम लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है।
इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि भारतीय एजेंसियां बेहद पेशेवर ढंग से जांच कर रही है। उन्हें हमारी मदद की जरूरत नहीं है।
edited by : Nrapendra Gupta