सम्बंधित जानकारी
- नजरिया : शाहीनबाग का दांव खुद भाजपा पर भारी ?
- राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यालय दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में होगा, 3 महीने के भीतर बनाना होगा ट्रस्ट
- राजस्थानी चुटकुला : यो राजस्थान छ भाया, तोहार दिल्ली नाही
- Nirbhaya case : एकसाथ होगी दोषियों को फांसी, हाईकोर्ट ने दिया 7 दिन का समय
- Government jobs : इस राज्य में खाली पड़े हैं पुलिसकर्मियों के 5 लाख से ज्यादा पद
Delhi Assembly Elections 2020 | दिल्ली के दंगल में कौन बनेगा विजेता, AAP या BJP?
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार चरम पर है। सभी को यह उत्सुकता है कि कौन दिल्ली को तख्त-ओ-ताज पर विराजित होगा? सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और बीजेपी जीत हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। कांग्रेस भी अपने तई एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। सभी के मन में यह सवाल है कि इन चु्नावों में बाजी किसके हाथ लगेगी?
इनके बीच में कांग्रेस भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए मैदान में है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि इन चुनावों में बाजी किसके हाथ लगेगी? हालांकि ये तीनों दल ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। दिल्ली के चुनावों का प्रचार गुरुवार शाम को थम जाएगा। इससे पहले एबीपी न्यूज ने सी वोटर के साथ मिलकर ओपिनियन पोल किया है।
26 जनवरी से 4 फरवरी के बीच हुए ये ओपिनियन पोल में दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए कोई 12,000 लोगों की राय जानी गई। इसके मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। चुनाव में बीजेपी को फायदा मिलता दिख रहा है। लेकिन फिर भी आम आदमी पार्टी सरकार बना लेगी।
पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी को 42-56 और वहीं बीजेपी को 10 से 24 सीटें हासिल हो सकती हैं। कांग्रेस को 4 तक सीटें हासिल हो सकती हैं। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 67 सीटें मिली थीं और बीजेपी को 3 सीटों पर ही जीत हासिल हो सकी थी। दिल्ली में लगातार 15 साल तक शासन करने वाली कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया था।
