मंगलवार, 13 जनवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. delhi airport atc glitch
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 (12:04 IST)

दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम में खराबी, 200 उड़ानों पर पड़ा असर

Delhi airport
Delhi news in hindi : दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ATC सिस्टम में तकनीकी खराबी की वजह से 200 से ज्यादा उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई। कहा जा रहा है कि एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स में औसतन 50 मिनट तक की देरी हो रही है। ALSO READ: दिल्ली में गहराया सांसों का संकट, AQI फिर 300 के पार
 
देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे पर आज सुबह एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते लगभग 200 उड़ानों में देरी हो गई। इससे हवाई अड्‍डे पर यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
 
बताया जा रहा है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में गुरुवार शाम से ही तकनीकी समस्या चल रही थी, जो आज सुबह तक बनी रही। इस वजह से उड़ानों के लिए जरूरी फ्लाइट प्लान ऑटोमैटिक तरीके से प्राप्त नहीं हो पा रहे थे।
 
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, एयर ट्रैफिक कंट्रोल डेटा को सपोर्ट करने वाले ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन में देरी हो रही है। नियंत्रक उड़ान योजनाओं को मैन्युअल रूप से प्रोसेस कर रहे हैं, जिससे कुछ देरी हो रही है। तकनीकी टीमें सिस्टम को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रही हैं।
दिल्ली एयरपोर्ट प्राधिकरण ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी समस्या के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों में देरी हो रही है। हमारी टीम सभी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर इसे जल्द से जल्द ठीक करने में जुटी है।
 
बयान में यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी उड़ानों की नवीनतम जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क बनाए रखें। असुविधा के लिए हमें खेद है।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
'आजादी का मूल मंत्र था वंदे मातरम..,' सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया राष्ट्रीय गीत का महत्व, पूरा प्रदेश रंगा देशभक्ति के रंग में