1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. cyclone-arnab-impact-rahul-priyanka-gandhi-express-concern-relief-work

चक्रवात अर्णब से तबाही से प्रियंका गांधी चिंतित, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की पीड़ितों की मदद की अपील

Priyanka Gandhi Vadra
चक्रवात 'अर्णब' के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हुई तूफानी बारिश से लोगों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पीड़ितों के राहत और बचाव कार्यों में जुटने की अपील की है। ALSO READ: साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, मेरी संवेदनाएं चक्रवात 'अर्नब' के कारण तबाही का सामना कर रहे आंध्र प्रदेश के लोगों और भारी बारिश व बाढ़ से प्रभावित ओडिशा के लोगों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि 
 
मैं हर किसी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह करती हूं कि वे प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाएं तथा राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करें।
इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी चक्रवात से हुए नुकसान पर चिंता जताई थी। उन्होंने आंध्र प्रदेश में तूफान और ओडिशा में भारी बारिश व बाढ़ से प्रभावित परिवारों के प्रति दुख जाहिर करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके दुख में वह उनके साथ हैं।
 
उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, आंध्र प्रदेश में चक्रवात 'अर्णब' के कारण हुई तबाही तथा ओडिशा में भारी बारिश और बाढ़ से मैं बेहद चिंतित हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रभावित होने वाले हर व्यक्ति, अपने घर, आजीविका और सुरक्षा की भावना खो चुके लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।
अगला लेख
सीएम डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत