• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Crude oil prices around $ 83
Written By
Last Updated : गुरुवार, 20 अप्रैल 2023 (11:50 IST)

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल के दाम 83 डॉलर के आसपास, जानिए पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल के दाम 83 डॉलर के आसपास, जानिए पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव - Crude oil prices around $ 83
  • पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
  • कच्‍चे तेल के दाम घटे
  • डब्‍ल्‍यूटीआई के रेट में आई गिरावट
Petrol Diesel Prices Today: कच्‍चे तेल (Crude oil) की कीमतों में बीते 24 घंटे में वैश्विक बाजार में बड़ी गिरावट आई है। इसका भाव 85 डॉलर से गिरकर 83 डॉलर के आसपास पहुंच गया। है। इस बीच गुरुवार को सरकारी तेल कंपनियों (state oil companies) की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव नजर आ रहा है।
 
आज कई शहरों में तेल के दाम बढ़े हैं तो कुछ में नरमी भी आई है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार यूपी के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) जिले में आज सुबह पेट्रोल 33 पैसे महंगा होकर 96.92 रुपए लीटर हो गया। है। यहां डीजल आज 32 पैसे चढ़कर 90.08 रुपए लीटर बिक रहा है।
 
कच्‍चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दिख रही है। कच्चा तेल करीब 2 डॉलर टूटकर 82.81 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया। है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी वैश्विक बाजार में गिरावट के साथ 78.80 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.92 और डीजल 90.08, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.26 और डीजल 89.75 और लखनऊ में पेट्रोल 96.43 और डीजल 90.41 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
दिल्ली में एप्पल का पहला स्टोर खुला, सीईओ कुक ने किया ग्राहकों का स्वागत