शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. new price of petrol diesel
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023 (09:24 IST)

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल के दाम 1 डॉलर गिरे, कई शहरों में आई तेल के भावों में गिरावट

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल के दाम 1 डॉलर गिरे, कई शहरों में आई तेल के भावों में गिरावट - new price of petrol diesel
नई दिल्‍ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल के दामों में शुक्रवार को 3 दिन बाद नरमी दिख रही है। आज कच्चा तेल करीब 1 डॉलर गिरा और यह 96 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया है। इस गिरावट का असर सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा। आज यूपी से बिहार तक कई शहरों में तेल के खुदरा दाम नीचे आ गए हैं।
 
पटना में पेट्रोल 50 पैसे सस्‍ता होकर 107.24 रुपए लीटर हो गया है जबकि डीजल 47 पैसे गिरकर 94.04 रुपए लीटर बिक रहा। इसी तरह गौतमबुद्ध नगर (नोएडा-ग्भावर नोएडा) में पेट्रोल 15 पैसे गिरकर 96.77 रुपए लीटर जबकि डीजल 14 पैसे सस्‍ता होकर 89.94 रुपए लीटर बिक रहा है।
 
कच्‍चे तेल की कीमतों में 3 दिन बाद गिरावट के बाद इसका भाव 1 डॉलर गिरकर 86.42 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी वैश्विक बाजार में गिरावट के साथ 82.51 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27,
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 तथा नोएडा में पेट्रोल 96.77 रुपए और डीजल 89.94 रुपए प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में होंगी बहुरंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां