1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Crude oil prices increased by 1 dollar

Petrol Diesel Prices : कच्चे तेल के दामों में हुई 1 डॉलर की बढ़ोतरी, पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में हुआ परिवर्तन

New prices of petrol diesel
नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में केवल 1 दिन के लिए नरमी आई थी लेकिन उसके बाद फिर उछाल दिख रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान कच्चा तेल 1 डॉलर से ज्‍यादा महंगा होकर 85 डॉलर के भाव को पार कर गया है। बुधवार सुबह जारी पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर भी इसका असर दिखा और अनेक नगरों में इसके खुदरा दाम बढ़ गए हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में पेट्रोल 6 पैसे महंगा होकर 97.00 रुपए लीटर हो गया जबकि डीजल 5 पैसे बढ़कर 90.16 रुपए लीटर बिक रहा है। गाजियाबाद में आज पेट्रोल 14 पैसे महंगा हुआ और 96.58 रुपए लीटर हो गया है जबकि डीजल 13 पैसे चढ़कर 89.75 रुपए लीटर बिक रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ में भी पेट्रोल 5 पैसे महंगा होकर 96.62 रुपए लीटर हो गया है जबकि डीजल 5 पैसे चढ़कर 89.81 रुपए लीटर हो गया है।
 
कच्‍चे तेल की बात करें तो इसकी कीमतों में फिर उछाल दिख रहा है। कच्चे तेल का भाव 1 डॉलर से ज्‍यादा चढ़कर 85.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी वैश्विक बाजार में बढ़त के साथ 81.49 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27,
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75, नोएडा में पेट्रोल 97.00 और डीजल 90.16 और लखनऊ में पेट्रोल 96.62 और डीजल 89.81 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
Weather Update: बैमौसम बरसात के बाद अब गर्मी का कहर, इन राज्यों में झमाझम वर्षा की संभावना