• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Crude oil price below $100 for the second time in 3 months
Written By
Last Updated : बुधवार, 13 जुलाई 2022 (09:19 IST)

कच्‍चे तेल का भाव 3 महीने में दूसरी बार 100 डॉलर से नीचे, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल डीजल के भाव

Petrol Diesel
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल के भावों में वैश्विक बाजार में पिछले 24 घंटों के दौरान बड़ी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड का भाव 3 महीने में दूसरी बार 100 डॉलर से नीचे गया है जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई अब 95 डॉलर के आसपास है।
 
कच्‍चे तेल में जारी गिरावट के बीच बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल के खुदरा भाव में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्‍ली में पेट्रोल अब भी 96.72 रुपए लीटर मिल रहा है। कंपनियों ने 6 अप्रैल के बाद से इसकी कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है जबकि क्रूड के भाव एक समय 140 डॉलर प्रति बैरल तक चले गए थे। वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव मंगलवार सुबह 105.9 डॉलर था, जो आज 99.7 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव 95.5 डॉलर प्रति बैरल है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 109.27 और डीजल 95.84, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
 
इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपए और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपए और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 रुपए और डीजल 94.04 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
ये भी पढ़ें
Career Guidance : बारहवीं के बाद बेहतर करियर कैसे खोजें