शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. No change in petrol diesel prices
Written By
Last Updated : बुधवार, 6 जुलाई 2022 (08:59 IST)

क्रूड ऑइल हुआ 9 डॉलर सस्‍ता, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए आज क्या हैं ताजा भाव

क्रूड ऑइल हुआ 9 डॉलर सस्‍ता, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए आज क्या हैं ताजा भाव - No change in petrol diesel prices
नई दिल्‍ली। पिछले 24 घंटों के दौरान वैश्विक बाजार में क्रूड ऑइल की कीमतों में करीब 9 डॉलर प्रति बैरल की कमी आई है। यह गिरावट मंदी की आशंका में ईंधन की खपत घटने का अनुमान लगाए जाने के बाद दिखी है।
 
इस बीच सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्‍ली में पेट्रोल अब भी 96.72 रुपए लीटर मिल रहा है। कंपनियों ने 6 अप्रैल के बाद से इसकी कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है जबकि क्रूड के भाव एक समय 140 डॉलर प्रति बैरल तक चले गए थे। मंगलवार सुबह ब्रेंट क्रूड का भाव 113.8 डॉलर प्रति बैरल रहा, जो आज बुधवार सुबह घटकर 105.4 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव 101 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 109.27 और डीजल 95.84, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76,  पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 प्रति लीटर के भाव रहे हैं।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
ये भी पढ़ें
MP में नगर सरकार के लिए वोटिंग आज, इंदौर और भोपाल सहित 11 नगर निगमों में चुने जा रहे महापौर