• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Crude oil became cheaper by 3 dollars
Written By
Last Updated : गुरुवार, 30 जून 2022 (09:20 IST)

Crude oil हुआ 3 डॉलर सस्‍ता, ईधन कीमतों में कोई बदलाव नहीं, चेक करें ताजा भाव

Petrol Diesel
नई दिल्‍ली। तेल उत्‍पादक देशों के संगठन ओपेक ने सप्‍लाई बढ़ाने का संकेत दिया है, साथ ही ग्‍लोबल इकॉनॉमी में मंदी आने की आशंका से ईंधन की खपत घटने का अनुमान है। इन कारणों की वजह से वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल का भाव 3 डॉलर कम हो गया है। इस बीच गुरुवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के खुदरा भाव जारी कर दिए हैं।
 
वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव आज गुरुवार सुबह 116 डॉलर प्रति बैरल रहा, जो 1 दिन पहले से करीब 3 डॉलर नीचे है। इस बीच जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्‍ली में अब भी पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर बिक रहा है। हालांकि तेल कंपनियों ने क्रूड महंगा होने से खुद को घाटा लगने की बात कही है और ईंधन के दाम बढ़ाने के लिए लगातार दबाव बना रही हैं।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 109.27 और डीजल 95.84, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76,  पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 प्रति लीटर के भाव रहे हैं।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।