शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Oil companies released new prices of petrol and diesel
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (09:17 IST)

Petrol Diesel Prices : क्रूड ऑइल फिर हुआ 4 डॉलर महंगा, तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव

Petrol Diesel Prices : क्रूड ऑइल फिर हुआ 4 डॉलर महंगा, तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव - Oil companies released new prices of petrol and diesel
नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के बाद शुक्रवार सुबह तेजी देखी गई। ब्रेंट क्रूड का भाव एक बार फिर 104 डॉलर के स्‍तर को पार कर गया। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए भाव भी जारी कर दिए हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्‍ली में पेट्रोल अब भी 96.72 रुपए लीटर मिल रहा है। कंपनियों ने 6 अप्रैल के बाद से इसकी कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है जबकि क्रूड के भाव एक समय 140 डॉलर प्रति बैरल तक चले गए थे। गुरुवार सुबह ब्रेंट क्रूड 100.3 डॉलर प्रति बैरल था, जो आज सुबह बढ़कर 104.4 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 109.27 और डीजल 95.84, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76,  पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 प्रति लीटर के भाव रहे हैं।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
ये भी पढ़ें
कहां से आया पृथ्वी पर जीवन? रहस्य से हटा पर्दा