शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. New prices of petrol and diesel released
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 17 जून 2022 (09:08 IST)

Petrol Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं भाव

Petrol Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं भाव - New prices of petrol and diesel released
नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल के भाव में नरमी के बीच शुक्रवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड के भाव 119 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे उतर आए हैं।
 
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से 0.75 फीसदी ब्‍याज दरें बढ़ाने के बाद ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों पर असर पड़ा है। ब्रेंट क्रूड अभी 118.9 डॉलर प्रति बैरल के भाव है। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी किए लेकिन आज भी इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट में करीब ढाई महीने से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 109.27 और डीजल 95.84, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 प्रति लीटर के भाव रहे हैं।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
ये भी पढ़ें
अग्निपथ योजना पर तीसरे दिन भी बवाल, छात्रों ने रोकी ट्रेनें, पुलिस ने किया लाठीचार्ज