शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Crude oil around $ 91 per barrel
Written By
Last Updated : शनिवार, 17 सितम्बर 2022 (09:33 IST)

Petrol Diesel Prices: कच्चा तेल 91 डॉलर प्रति बैरल के आसपास, सस्ते ईंधन के लिए करना होगा इंतजार

Petrol Diesel Prices: कच्चा तेल 91 डॉलर प्रति बैरल के आसपास, सस्ते ईंधन के लिए करना होगा इंतजार - Crude oil around $ 91 per barrel
नई दिल्ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखने में आ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल इस समय 91 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है। कच्चे तेल की गिरती कीमतों का असर फिलहाल घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल कीमतों पर नहीं दिख रहा है। अभी भी सस्ते पेट्रोल के लिए लोगों को और इंतजार करना पड़ सकता है।
 
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी ताजा भाव के अनुसार शनिवार को भी दिल्‍ली, मुंबई सहित देश के चारों महानगरों में तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन यूपी के कई शहरों में भाव बदल गए हैं। नोएडा-ग्भावर नोएडा में कल शुक्रवार को पेट्रोल 4 पैसे महंगा होकर 96.69 रुपए लीटर और डीजल 4 पैसे चढ़कर होकर 89.86 रुपए लीटर हो गया है।
 
गाजियाबाद में पेट्रोल 35 पैसे सस्‍ता होकर 96.23 रुपए लीटर और डीजल 33 पैसे गिरकर 89.42 रुपए लीटर हो गया है। लखनऊ में पेट्रोल 21 पैसे गिरकर 96.36 और डीजल 20 पैसे गिरकर 89.56 रुपए लीटर हो गया है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, नोएडा में पेट्रोल 96.69 और डीजल 89.86, गाजियाबाद में 96.23 और डीजल 89.42, लखनऊ में पेट्रोल 96.36 और डीजल 89.56, पटना में पेट्रोल 107.80 और डीजल 94.56 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
ये भी पढ़ें
‘टाइगर स्टेट’ मध्य प्रदेश आज से ‘चीता स्टेट’, कूनो नेशनल पार्क में चीतों की सुरक्षा बड़ी चुनौती